इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और डायरेक्टर पदों पर भर्ती ( ICAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://icai.org पर करियर सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
वैकेंसी से संबंधित अधिसूचना भी आईसीएआई ने जारी कर दी है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। इसमें जॉब डिटेल, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सिलेक्शन प्रोसेस, वैकेंसी और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। रिक्त पदों की संख्या कुल 109 है। जिसमें से डायरेक्ट लीगल के लिए एक और अलग-अलग क्षेत्रों के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए 108 पद खाली हैं।
ये भी पढ़ें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट करके रखने की सलाह दी जाती है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
डायरेक्टर लीगल पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (कोड 2607 और 2608) के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। एग्जीक्यूटिव ऑफिस (2602, 2603 और 2604) के लिएअधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष और कोड (2605 और 2606) के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
डायरेक्टर लीगल पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पर सीए/ कंपनी सेक्रेटरी/ पीएचडी/ ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/बी.आर्क की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया और वेतन
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा कुल 150 अंक की होगी। इसकी अवधि 150 मिनट होगी।
लीगल डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 16 के तहत 2,05,400 रुपये से लेकर 2,22, 400 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद पर नियुक्ति के बाद पे लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1, 77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा । इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
91557hrd-aps4662-final-draft-advt-eo