10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ICG ने निकाली 300 पदों पर भर्ती, 25 फरवरी तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

इंडिया कोस्ट गार्ड ने 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल 25 फरवरी तक खुला रहेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं और फीस कितनी है?
ICG recruitment 2025 for 300 posts

इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर भर्ती (ICG Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया  शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल cgept.cdac.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 300 है। जिसमें से नाविक (जीडी) के लिए 260 और नाविक (डीबी) के लिए 40 पद रिक्त हैं। आईसीजी के अलग-अलग जॉन में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।  जनरल के लिए 116, ईडब्ल्यूएस के लिए 29, ओबीसी के लिए 77,  एसटी के लिए 31 और एससी के लिए 47 पद रिजर्व होंगे। उम्मीदवारों को  फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती।

कौन कर सकता है आवेदन?

दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। नाविक (जनरल ड्यूटी) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से फिजिक्स और मैथ्स विषय के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 22 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2003 से लेकर 31 अगस्त 2007 के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, एसेसमेंट टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद पे लेवल-3 के तहत 21700 रुपये वेतन हर महीने डीए और अन्य भत्ते के साथ मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews