Hindi News

Indian Army Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जाने पात्रता और आयु सीमा 

Published:
Indian Army Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जाने पात्रता और आयु सीमा 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन आर्मी ने भर्ती के नोटिफिकेशन (Indian Army Recruitment Notification) एमपलोएमेन्ट न्यूज में जारी किए है। HQ southern command (BOO-V) में कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन करने के पात्र होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक सफ़ाईवाला, सफ़ाईवाली, ड्राइवर और लोवर डिविजन क्लर्क के पोस्ट पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 14 जून, 2022 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 58 है , जिसमे से 46 सफ़ाईवाली के पद पर, सफ़ाईवाला के पद पर 1, ड्राइवर के पद पर 2 और LDC के पद पर 9 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…  BMW लवर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द लॉन्च होगी BMW i4, जाने तारीख और खासियत

सफ़ाईवाला, सफ़ाईवाली और ड्राइवर के पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। तो वहीं LDC के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास सर्टीफिकेट के साथ 35wpm टायपिंग स्पीड भी होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट कर सकते हैं।

Indian Army Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जाने पात्रता और आयु सीमा

लिंक

https://indianarmy.nic.in/               

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews