भारतीय तटरक्षक बल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय तटरक्षक बल ने तटरक्षक भर्ती 2027 के लिए सीजीईपीटी 01/2027 और 02/2027 बैच का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 365 पद भरे जाएंगे। भर्ती में नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक और स्वच्छताकर्मी-I जैसे पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्तूबर 2026, सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार  21 अक्तूबर 2026, शाम 5:30 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Coast Guard CGEPT Recruitment

भर्ती निकाय: भारतीय तटरक्षक बल

परीक्षा का नाम: तटरक्षक नामांकित कार्मिक परीक्षा

परीक्षा संचालन प्राधिकरण: कर्मचारी चयन आयोग

कुल पद: 365 पद

बैच: CGEPT 01/2027 और 02/2027

पदों का विवरण:

बैच 01/2027 (190 पद)

  • नाविक (सामान्य ड्यूटी) पुरुष 117
  • नाविक (सामान्य ड्यूटी) महिला 13
  • यांत्रिक (मैकेनिकल) 28
  • यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) 23
  • यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) 9

बैच 02/2027 (175 पद)

  • नाविक (सामान्य ड्यूटी) पुरुष 117
  • नाविक (सामान्य ड्यूटी) महिला 13
  • नाविक (घरेलू शाखा) 25
  • स्वच्छताकर्मी-I 20

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • नाविक (सामान्य ड्यूटी): 12वीं पास । 12वीं में गणित और भौतिक विज्ञान विषय। बोर्ड का सीओबीएसई से मान्यता।
  • नाविक (घरेलू शाखा): 10वीं पास । शिक्षा बोर्ड का सीओबीएसई से मान्यता प्राप्त ।
  • स्वच्छताकर्मी-I: 10वीं पास या आईटीआई प्रमाणपत्र अथवा समकक्ष योग्यता ।
  • यांत्रिक: 10वीं के साथ संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा । निर्धारित मामलों में 10वीं और 12वीं के साथ संबंधित 2 या 3 वर्ष का डिप्लोमा भी मान्य है। डिप्लोमा एआईसीटीई से स्वीकृत ।

उम्र सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष है। जन्म 01 नवंबर 2005 से 01 मई 2009 के बीच (पद के अनुसार अलग, OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल छूट)

  • नाविक (सामान्य ड्यूटी), बैच 01/2027 और 02/2027: 1 नवंबर 2005 से 1 मई 2009
  • यांत्रिक, बैच 01/2027 :1 मई 2005 से 1 मई 2009
  • नाविक (घरेलू शाखा), बैच 02/2027 : 1 नवंबर 2005 से 1 अक्तूबर 2009
  • स्वच्छताकर्मी-I, बैच 02/2027: 1 नवंबर 2002 से 1 अक्तूबर 2009

सैलरी:

  • नाविक और स्वच्छताकर्मी-I पदों के लिए वेतन स्तर-3 निर्धारित है। इन पदों पर मूल वेतन ₹21,700 प्रति माह है।
  • यांत्रिक पद के लिए वेतन स्तर-5 है। मूल वेतन ₹29,200 प्रति माह है। इसके अलावा ₹6,200 प्रति माह यांत्रिक भत्ता और नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा, आईएनएस चिल्का में अंतिम सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया, शैक्षणिक दस्तावेजों का बोर्ड/विश्वविद्यालय से सत्यापन

आवेदन शुल्क : 550 रुपए , एससी और एसटी श्रेणी ((SC/ST को छूट) ) के लिए शुल्क भुगतान से पूरी छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in / joinindiancoastguard.cdac.in

Indian Coast Guard CGEPT Recruitment Notification PDF