MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IOCL ने निकाली 475 पदों पर भर्ती, कौन और कैसे करें आवेदन? 15 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका 

आईओसीएल युवाओं के लिए अच्छा मौक़ा लेकर आया है। 400 से अधिक अप्रेंटिस पदों के लिए एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL Recruitment 2025

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2025) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों होगी। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें वैकेंसी, एप्लीकेशन प्रोसेस, स्टाइपेंड, पात्रता, आयु सीमा और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 475 है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 300, टेक्नीशियन के लिए 95 और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 80 पद खाली हैं। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले एनएपीएस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ करना होगा। तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस उम्मीदवारों के लिए एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in/student_register.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके बाद ही वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होनी में। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए सम्बंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट होना जरुरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आईटीआई, ग्रेजुएशन और डिप्लोमा में प्राप्त अंको के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। एनएपीएस या एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसकी जानकारी उन्हें पंजीकृत ईमेल के जरिए भेजी जाएगी। नोटिफिकेशन में जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट भी दी गई है। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IOCL ने निकाली 475 पदों पर भर्ती, कौन और कैसे करें आवेदन? 15 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका