युवाओं के लिए सुनहरा मौका, IOCL ने निकाली 405 पदों पर भर्ती, 26 मार्च तक भरें फॉर्म 

आईओसीएल ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं को अप्रेंटिस का मौका दे रहा है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL Recruitment 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन  लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 मार्च 2026 तक  ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/  पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। इसीलिए इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 405 है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। महाराष्ट्र में 179, गुजरात में 69, मध्य प्रदेश में 69, गोवा में 22, छत्तीसगढ़ में 22, दादरा एंड नगर हवेली में 22 और दमन और दीव में 22 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर होगी। सभी के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/ इलेक्ट्रॉनिक में 3 वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता 50% अंकों के साथ होनी चाहिए।एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी वालों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% है।
  • ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होने के साथ-साथ इलेक्ट्रीशियन/फिटर/ इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/ मशीनिस्ट क्षेत्र में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय फुल टाइम रेगुलर आईटीआई योग्यता होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर किसी भी क्षेत्र में 50% अंक के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर फ्रेशर्स पद पर कक्षा 12वीं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) पद के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा बारहवीं की योग्यता के साथ-साथ डॉमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्केल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा 

निर्धारित आयु सीमा 28 फरवरी 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन आईटीआई/ ग्रेजुएशन/ 12वीं/डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट को भी पूरा करना होगा।  किसी प्रकार के लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews