
ISRO Recruitment 2024: इसरो ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (एचएससी) बेंगलुरु में विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। राजभाषा असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन, साइंटिस्ट/ इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक अस्सिटेंट, मेडिकल ऑफिसर समेत कुल 99 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इस संबंध में जल्द ही इसरो और एचएसएफसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए isro.gov.in या hsfc.gov.in वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया (ISRO HSFC Recruitment)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद मेडिकल ऑफिसर-एसडी को लेवल 11, साइंटिस्ट/इंजीनियर को लेवल 10, टेक्निकल असिस्टेंट को लेवल 7, साइंटिफिक अस्सिटेंट को लेवल 7, टेक्निशियन बी को लेवल 3, ड्राफ्टसमैन को लेवल 3 और असिस्टेंट राजभाषा को लेवल 4 के तहत हर महीने वेतन मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। मेडिकल ऑफिसर- एसडी के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमबीबीएस के साथ-साथ एचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। मेडिकल ऑफिसर-एससी के लिए एमबीबीएस डिग्री के साथ-साथ 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। साइंटिस्ट या इंजीनियर-एससी के लिए एमई या एमटेक की डिग्री जरूरी है। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साइंटिफिक अस्सिटेंट के लिए संबंधित क्षेत्र में बीएससी फर्स्ट क्लास की डिग्री जरूरी है। टेक्निशियन बी और ड्राफ्टसमैन के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ दसवीं पास होना जरूरी है। ग्रेजुएट असिस्टेंट राजभाषा के पद पर आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
- असिस्टेंट राजभाषा- 18 से लेकर 28 साल
- टेक्निशियन बी- 18 से 35 साल
- साइंटिफिक अस्सिटेंट- 18 से 35 साल
- टेक्निकल असिस्टेंट- 18 से 30 साल
- साइंटिस्ट/ इंजीनियर- 18 से 35 साल
- मेडिकल ऑफिसर-एसडी- 18 से 35 साल
- मेडिकल ऑफिसर-एसटी- 18 से 35 साल
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

