एमपी एपेक्स बैंक ने क्लर्क और ऑफिसर पदों पर भर्ती (MP Apex Bank Recruitment 2026) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीद 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.apexbankmp.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन जानकारी सही से मिल सके।
पदों की संख्या कुल 2076 है। अलग-अलग कैटेगरी के लिए एपेक्स बैंक ऑफीसर ग्रेड के लिए 313 पद खाली हैं। क्लर्क ग्रेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 748, कंप्यूटर ऑपरेटर (संबिदा) के लिए एक 176 और सोसाइटी मैनेजर के लिए 839 वैकेंसी हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग होगी।
इतनी है फीस
क्लर्क पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये+18% जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 18% जीएसटी के साथ 650 रुपये है। ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये + 18% जीएसटी है। एससी/ एसटी और PwD उम्मीदवारों को 800 रूपये + 18% जीएसटी का भुगतान फीस के रूप में करना होगा।
एमपी एपेक्स क्लर्क भर्ती
योग्यता:- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। केवल कुछ संस्थानों द्वारा जारी एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट को ही मान्यता दी जाएगी।
आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 30 नवंबर 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। महिला/ एससी/एसटी/ ओबीसी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर (संबिदा) के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 55 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया:- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जिसका आयोजन प्रदेश के अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रश्नों की संख्या भी 200 होगी। इसमें कुल 5 सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक के लिए समय निश्चित होगा। परीक्षा की अवधि कुल 120 मिनट होने वाली है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे
क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन देखेंएमपी एपेक्स ऑफिसर भर्ती
योग्यता:- एमपी अपेक्स ऑफिसर पदों के लिए फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट/सेकंड क्लास पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीए डिग्री/बीई/बीटेक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। हालांकि शैक्षणिक योग्यता पद पर निर्भर करेगी।
आयु सीमा:– 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया:- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा कल 200 अंकों की होगी। इसमें 200 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। वहीं इसकी अवधि 140 मिनट होगी। प्रत्येक रिक्त पद के लिए अधिकतम तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा।
ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन देखें





