MP Government Jobs 2021: इन पदों पर निकली है भर्ती, 30 लाख तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2021) पाने का सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आने वाले राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) ने सॉफ्टवेयर/आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरु हो चुकी है और लास्ट डेट 10 दिसंबर 2021 है।MPSEDC में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट mpsedc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर बादल छाने के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल, इन राज्यों में भारी बारिश

MPSEDC कंपनी ने सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल भर्ती के लिए जावा, पाइथॉन, मोबाइल एवं डेटाबेस के डेवलपर, टेस्टिंग इंजीनियर, सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इन सभी पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी, जो की 2 साल का होगा। खास बात ये है कि उम्मीदवार के परफॉर्मेंस और कंपनी की आवश्यकता अनुसार इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

MPSEDC Recruitment 2021 Details

कुल पद-18

पदों का विवरण- जावा, पाइथॉन, मोबाइल एवं डाटाबेस के डेवेलपर, टेस्टिंग इंजीनियर, सर्वर ऐडमिनिस्ट्रेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य।

  • प्रोजेक्ट मैनेजर – 3 पद और सैलरी 30 लाख
  • टेक लीड पीएचपी – 1 पद और सैलरी 24 लाख
  • सीनियर डेवेलपर (माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज) – 1 पद और सैलरी 20 लाख
  • टेस्टिंग इंजीनियर – 2 पद और 16 लाख
  • सर्वर ऐडमिनिस्ट्रेटर– 2 पद और सैलरी 17 लाख
  • डीबीए MySQL – 1 पद और  24 लाख
  • डेटाबेस डेवेलपर MySQL – 1 पद और सैलरी 17 लाख
  • डेटाबेस डेवेलपर SQL – 1 पद और सैलरी 17 लाख
  • जीआइएस डीबीए – 2 पद और सैलरी 17 लाख
  • मोबाइल डेवेलपर – 2 पद और सैलरी 16
  • पाइथॉन डेवेलपर – 1 पद और सैलरी 3.6
  • जावा डेवेलपर – 1 पद और सैलरी 3.6 लाख

सैलरी– 3 लाख से 30 लाख तक । अलग अलग पदों के लिए अलर अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया– सभी पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि 2 वर्ष होगी, जिसे कंपनी की आवश्यता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन– इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, mpsedc.mp.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 14 दिसंबर 2021 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को योग्यता सम्बन्धी विवरणों व आवेदन के निर्देशो को ध्यान से पढ़ देना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews