MP Highcourt Recruitment Update: जल्द ही जारी होंगे एमपी हाईकोर्ट भर्ती के Admit card..

जबलपुर हाईकोर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP Highcourt) ने ऑनलाइन परीक्षा और एडमिट कार्ड (Online Exam and Admit Card)  आने की तारीख की घोषणा कर दी है।  बता दें कि एडमिट कार्ड पर्सनल असिस्टेंट (personal assisstant) के पद पर होने वाली भर्ती के लिए जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट की भर्ती के लिए उम्मीदवारों (candidates) को 4 अगस्त 2022 में आवेदन के लिए आमंत्रित किया था, आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त से 30 सितंबर तक चलाई गई थी।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए ताजा रेट

सूचना के मुताबिक 9 अप्रैल 2022 को एमपी हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षाएं आयोजित होंगी।  तो वहीं  उम्मीदवार एडमिट कार्ड 30 मार्च 2022 से डोनलोड कर पाएंगे। एमपीएचसी पीएनबी कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का विवरण  (Registration number and Date of birth details) डालना होगा।

यह भी पढ़े…. Vyapam: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस परीक्षा की Answer key जारी, 5 मार्च तक दावे आपत्ति

परीक्षाएं भोपाल समेत मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में आयोजित की जाएंगी। बता दें कि, जो उम्मीदवार प्रीलिम्स की परीक्षा (Prelims Exam) पार करेंगे, उन्हें मेंस (MAINS) में बैठने की इजाजत होगी मेंस की परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें इंग्लिश स्टेनोग्राफी डिक्टेशन 400 शब्दों में उम्मीदवारों को करनी होगी। तो वही प्रीलिम्स की परीक्षाएं और मल्टीपल चॉइस मोड (Multiples choice based) में होगी। 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक उम्मीदवारों को दिए जाएंगे

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews