MPESB Teacher Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश में टीचर्स के पदों पर निकली है भर्ती , 28 जनवरी से आवेदन, मार्च में परीक्षा, जानें डिटेल्स

जनवरी फरवरी में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह परीक्षा मार्च में भोपाल इंदौर समेत 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है । कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षकों के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू होगी।अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाकर 11 फरवरी 2025 आवेदन कर सकते हैं।लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और एमपी शासन, जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन ,नृत्य) के पदों पर भर्ती की जाएगी।अनुमान है कि इस भर्ती के माध्यम से 10 हजार पदों को भरा जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं आवेदन शुल्क 250 रुपये है।आवेदन प्रक्रिया के दौरान ईएसबी द्वारा किसी भी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। यह जांच नियुक्ति प्रक्रिया के समय संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में उमीदवारों की पात्रता पूरी तरह से प्रावधिक मानी जाएगी।

मार्च में होगी परीक्षा

  • परीक्षा 20 मार्च 2025 से दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद परीक्षा की तिथियों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पहली पाली सुबह 9 बजे 11 बजे तक।अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
  • दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है।
  • भोपाल , बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 28 जनवरी 2025 ।
  • आवेदन की लास्ट डेट :11 फरवरी 2025 तक ।
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक ।
  • परीक्षा: 20 मार्च 2025

https://esb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2024/MSTST_PSTST_GYAN_2024_ADVT.jpg

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews