MP Teacher Recruitment: जन शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी, 10 जून लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।  कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र (सर्व शिक्षा अभियान) जिला विदिशा की ओर से समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विकासखंड अकादमिक समन्वयक ( BAC) एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में आदेश जारी किया गया है।इसकी लास्ट डेट दस जून रखी गई है।

यह भी पढ़े..MP पंचायत चुनाव: अधिकारियों-कर्मचारियों को आयोग ने दिए ये निर्देश, कलेक्टरों को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

विकासखंड अकादमिक समन्वयक बीएसी और जनशिक्षक पद के लिए योग्यता में उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और अध्यापक होना चाहिए।आयु सीमा 52 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए और दिनांक 01 जुलाई 2022 की स्थिति से गणना की जाएगी। संबंधित के विरुद्ध कोई विभागीय जांच ,आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचलित ना हो और प्रतिनियुक्ति अवधि शासन के प्रचलित नियम अनुसार होगी।

बता दे कि विकासखंड अंतर्गत संलग्न सूची के अनुसार विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षक के पद रिक्त हैं औ.रिक्त पद के अलावा वर्तमान में संलग्न सूची के अनुसार बीएसी एवं जन शिक्षक ऐसे हैं,जिनको प्रतिनियुक्ति पर निर्धारित अवधि 4 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, जिनकी सेवाएं शाला को वापस करने के पूर्व उनके स्थान पर संभावित रिक्त पद मानते हुए कॉउंसलिंग में चयन की कार्यवाही की जाना है।

यह भी पढ़े..MP News: बीजेपी ने की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप की घोषणा, सिंधिया को भी मिली जगह

सभी प्रक्रिया और कार्यवाही पूर्ण होने के बाद इच्छुक आवेदित अभ्यर्थियों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। वही सूची क्रम में आवेदन पत्र और सहमति पत्र संलग्न करते हुए जानकारी अधोहस्ताक्षरी को दिनांक 10 जून 2022 तक प्रस्तुत करें।

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86082

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews