
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सहायक नर्स मिडवाइफ प्रशिक्षण चयन परीक्षा (Assistant Nurse Midwife Training Selection Test) के लिए मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB, MP VYAPAM ) द्वारा एक अधिसूचना प्रेषित की गई है। जिसके तहत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in के जरिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 9 जनवरी 2021 से योग्य उम्मीदवार आवेदन भर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2021 सुनिश्चित की गई है।
पदों की संख्या
220 ANMTST पदों की वेकेंसी के लिए peb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते है।
ANMTST से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें-
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 जनवरी 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी 2021
- ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी 2021
- परीक्षा तिथि : 15 और 16 फरवरी, 2021 तय की गई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

