
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। ऐसे में यह खबर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि MPPGCL द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर, पाली केमिस्ट, जूनियर इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती जारी की गई है। दरअसल, इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को मोटी सैलरी मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके लिए पात्रता और शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है और आवेदन कैसे किया जा सकता है। जानकारी दे दें कि यह आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है जो कि 15 नवंबर 2025 तक चलेगी।
शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें
दरअसल, इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एक साल का कंप्यूटर कोर्स जैसे DCA, PGDCA, COPA या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। अगर आप पाली केमिस्ट के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास केमिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या केमिस्ट्री में MSc की डिग्री होना जरूरी है।
असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पद के लिए
वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या AMIE की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, अगर आप असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि आपके पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है। वहीं, जूनियर इंजीनियर के लिए लगभग 5 साल का अनुभव अनिवार्य है।
आयु सीमा पर डालें नजर
आयु सीमा की बात की जाए तो अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, दिव्यांग वर्ग, SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।
वेतन पर डालें नजर
सैलरी की बात की जाए तो अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन तय किया गया है। बता दें कि इन पदों के लिए ₹19,500 प्रति माह से लेकर ₹1,77,500 प्रति माह तक की सैलरी मिलने वाली है। पदों के लिए आवेदन करने से पहले आपको mppgcl.mp.gov.in पर जाकर योग्यता और सैलरी पर नजर डाल लेनी चाहिए।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि जैसे ही आप ऑफिशियल साइट पर जाएंगे, आपको ‘Apply’ लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपने इच्छुक पद को चुनना होगा और फॉर्म में सही जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। जानकारी के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1200 रखा गया है, जबकि SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुल्क मात्र ₹600 है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

