MPPSC Exam 2023-24: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख आगे बढ़ेगी या नहीं? आयोग गुरुवार को ले सकता है फैसला

MPPSC

MPPSC Exam Date 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2023 की डेट आगे बढ़ेगी या नहीं, इसका फैसला गुरुवार को हो सकता है। आज सोमवार को उम्मीदवार ज्ञापन सौंपने के लिए पीएससी मुख्यालय भी पहुंचे थे और परीक्षा की डेट आगे बढ़ाने की मांग की थी।खबर है कि इसी सप्ताह परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

ये है पूरा मामला

  1. दरअसल, एमपीपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के साथ ही प्रस्तावित राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 इस साल होना है, ऐसे में दोनों परीक्षा के आगे पीछे होने के चलते अभ्यर्थी एमपीपी द्वारा मध्य प्रदेश शासन के प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे है।
  2. राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में हुई थी और अब मुख्य परीक्षा  11 मार्च से शुरु होना है और इसी दौरान लोकसभा चुनाव भी होना है, ऐसे में अभ्यर्थियों को ज्यादा समय नहीं मिलेगा तैयारी करने का, इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि इसकी तारीख आगे बढ़ाई जाना चाहिए।
  3. खबर है कि इस संबंध में जब पत्रकारों ने एमपी लोक सेवा आयोग सचिव प्रबल सिपाहा से सवाल किया तो उन्होंने कह कि प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में हुई थी और मुख्य परीक्षा मार्च में आयोजित की जा रही है, ऐसे में दोनों परीक्षाओं के बीच में 90 दिन का समय दिया गया है। परीक्षा कैलेंडर भी पहले से ही जारी कर दिया था, ऐसे में परीक्षा की तारीख नहीं बदली जाएगी।

उम्मीदवारों ने दिए ये तर्क

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई हुए कैंडीडेट्स का कहना है कि नियमन अनुसार रिजल्ट घोषित होने के बाद अगली परीक्षा की तैयारी के लिए 90 दिन का समय दिया जाना चाहिए।परीक्षा की तारीख बढ़ाने के मामले में मानवीय पहलू भी है। राज्य सेवा परीक्षा 2024 में सिलेबस बदल जाएगा। वर्तमान सिलेबस के आधार पर यह लास्ट एग्जाम है, इसलिए भी उन्हें मौका मिलना चाहिए।

गुरूवार को बैठक, हो सकता है कोई बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएससी खुद परीक्षा को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि अप्रैल मई के बीच कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है, ऐसे में प्रशासनिक अमले से लेकर सरकारी मशीनरी तक व्यस्त हो जाएगी और पीएससी को परीक्षा केंद्र से लेकर पर्यवेक्षक, परीक्षक और सुरक्षा से लेकर निगरानी व व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें व्यस्त हो जाएंगी।

सुत्रों की मानें तो गुरूवार को परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ाने समेत कई मुद्दों बैठक हो सकती है और इस पर फैसला लिया जा सकता है। खबर है कि इसी सप्ताह परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन को लेकर भी ऐलान हो सकता है। इस बीच प्रारंभिक परीक्षा 2024 जो अप्रैल में आयोजित होना है उसे भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews