मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के चार पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 20 अक्टूबर से 07 नवंबर तक आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा।चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के अनुसार लेवल-12 में वेतन दिया जाएगा।
MPPSC Law Officer Recruitment Details
ये भी पढ़ें
संस्था का नाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
विभाग का नाम: जेल विभाग, मध्य प्रदेश शासन
पद का नाम: लॉ ऑफिसर
कुल पद: 4 (UR, 02 ,SC, 01, OBC: 01 )
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक यानी एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। अधिवक्ता के रूप में कम से कम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। रोजगार कार्यालय का वैध पंजीयन प्रमाणपत्र
आयु सीमा :न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गीणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 रुपये से 1,77,500रुपये) के तहत वेतन । राज्य सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) व अन्य सुविधाएं ।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (ओएमआर बेस्ड) और साक्षात्कार (100 अंक का, जनरल के लिए पॉसिंग मार्क्स 41 अंक और रिजर्व्ड / पीडब्ल्यूबीडी के लिए 31 अंक)
आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी/मध्य प्रदेश से बाहर के राज्यों के लिए 500 रुपये । एमपी के मूल निवासी एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपये फीस । पोर्टल चार्ज अलग लगेगा। करेक्शन फीस 50 रुपए प्रति बार। 5 नवंबर के बाद लेट फीस का अलग से भुगतान करना होगा।
लॉ ऑफिसर का काम
- जेल में बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना।
- न्यायालयों में दायर याचिकाओं के जवाब तैयार करना।
- न्यायालय के आदेशों और निर्णयों पर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करना।
- विभाग से जुड़े अन्य न्यायिक और कानूनी कार्यों को पूरा करना।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन तिथि: 08 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 15 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 05 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की प्रारंभ तिथि :20 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की अंतिम तिथि :07 नवंबर 2026
- प्रवेश-पत्र जारी होने की तिथि: 03 दिसंबर 2026
- परीक्षा तिथि : 13 दिसंबर 2026
- विलम्ब शुल्क: 3000 के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 नवंबर
- विलम्ब शुल्क 25000 के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 नवंबर
