MPPSC Recruitment : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 3 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, परिणाम-इंटरव्यू डेट जारी , विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का अतिरिक्त संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते है या नीचे दी गई लिंक का भी प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 के साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी है।

सहायक सृजन एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023

  • एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सृजन एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 के साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी गई है। इंटरव्यू की तारीख 4 जून से 7 जून 2024 तक निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 21 मई को अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
  • बता दे कि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ /पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 का आयोजन जिला मुख्यालय इंदौर के केंद्रों पर दिनांक 10 सितंबर 2023 को किया गया था। वह पशुपालन डेरी विभाग के अंतर्गत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

अप्रैल में होंगे सहायक कुल सचिव के इंटरव्यू

  • मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती के लिए आयोजित चयन परीक्षा के अंतिम चरण में साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई है। कुल सचिव पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 05.04.2024 को कुल 01 दिवस में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
  • साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से दिनांक 22.03.2024 से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा

  • मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 (Assistant District Public Prosecution officer Exam 2021) के साक्षात्कार पत्र (Interview Call Letter) भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है ।
  • मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के तहत साक्षात्कार का आयोजन एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर के ऑफिस में दिनांक 4 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
  • इस परीक्षा के तहत 256 पदों को भरा जाएगा। वही सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को छठे वेतन आयोग के अनुसार 9300-34800+4200 ग्रेड पे की सैलरी दी जाएगी।

Link 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews