Hindi News

MPPSC: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जाने डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPSC: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जाने डिटेल्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।मप्र लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है।एमपीपीएससी ने सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर के पदों की संविदा के आधार पर पूर्ति के लिए ऑनलाइन पत्र आमंत्रित किए हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी ।ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2022 है।

यह भी पढे.. CG Weather: इन संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

इसके साथ ही अभिलेखों सहित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 घोषित की गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े..MP Weather: मानसून की रफ्तार बढ़ी, नया सिस्टम एक्टिव, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

खास बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को रोजगार पंजीयन अनिवार्य और बाहरी उम्मीदवारों को मुक्त रखा गया है। मध्यप्रदेश शासन की सेवा में कार्यरत शासकीय निगम मंडल उपक्रम आयोग बोर्ड विश्वविद्यालय स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक अभ्यर्थियों को विभाग कार्यालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा।

MPPSC Recruitment 2022

कुल पद-3

पदों का विवरण-

  • सिस्टम एनालिस्ट – 1पद
  • प्रोग्रामर (पी.एच.पी) – पद
  • प्रोग्रामर (जावा)- 1 पद

आयु सीमा-उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष। आयु की गणना की तारीख 1 जनवरी 2023।आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है। छूट के लिए नोटिफिकेशन देख सकते है।

योग्यता- अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कंप्यूटर साइंस से बीई या बीटे की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर पर किया जाएगा।इसकी अवधि एक 1 वर्ष निर्धारित की गई है।

वेतनमान- इसके लिए 30 हजार से 50 हजार तक होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 11 जुलाई 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 10 अगस्त

ऐसे करना होगा आवेदन

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Apply Online सेक्शन में जाएं।
3.अब संबंधित पद के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
4.आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
5.आवेदन शुरू का भुगतान करें और सबमिट करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_System_Analyst_Programmer_2022_Dated_27_06_2022.pdf

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews