MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 2 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, इंटरव्यू-एग्जाम से संबंधित अहम सूचना, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा 15 पदों पर भर्ती के लिए अब परियोजना क्षेत्रपाल पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 2 जुलाई 2024 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
mppsc

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के अंतर्गत परियोजना क्षेत्रपाल के साक्षात्कार आयोजन संबंधी सूचना जारी की गई है। इसके तहत इंटरव्यू जुलाई में आयोजित किए जाएंगे, वही एडमिट कार्ड 25 जून को जारी होंगे।

जुलाई में होंगे इंटरव्यू, 15 पद

एमपीपीएससी द्वारा 30 दिसंबर 2022 एवं शुद्धिपत्रादी अनुसार मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के तहत राज्य वन सेवा परीक्षा-2022 के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें “परियोजना क्षेत्रपाल” के कुल 15 पद विज्ञापित किए गए हैं। उक्त पदों के ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जाने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2023 निर्धारित थी।अब परियोजना क्षेत्रपाल पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 2 जुलाई 2024 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।

25 जून को इंटरव्यू लेटर होंगे जारी

इसके लिए आयोग द्वारा योग्य आवेदकों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट से दिनांक 25 जून से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022

  • 9 जून को होने वाली यह परीक्षा आठ विषयों में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए होगी।
  • इस परीक्षा का आयोजन आयोजन इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन संभागीय /जिला मुख्यालय पर किया जाएगा ।
  • सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है। यह परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी।
  • प्रथम प्रश्नपत्र -सामान्य अध्ययन का होगा जिसका समय प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा एवं द्वितीय प्रश्नपत्र -संबंधित विषय का होगा जिसका समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा ।
  • जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद वंचित अतिथि विद्वानों को भी परीक्षा में सम्मिलित करने की अनुमति देने के साथ ही आयु सीमा में छूट और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Regarding_Interview_Schedule_State_Forest_Service_Exam_2022_Dated_07_06_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews