MPPSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 3 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, इंटरव्यू डेट-दस्‍तावेजों संबंधी ये सूचना जारी, जानें डिटेल्स

MPPSC

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने कुल सचिव परीक्षा 2022 के इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट जारी कर दी गई है।वही राज्‍य सेवा परीक्षा 2021 के संलग्‍न दस्‍तावेजों की सूची का परिशिष्‍ट प्रपत्र – 01 एवं राज्‍य सेवा परीक्षा 2021 के पद के लिए विज्ञापित पदों की अग्रमान्‍यता ऑनलाइन प्रस्‍तुत करने संबंधी सूचना भी जारी की गई है। तीनों डॉक्यूमेंट की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।

कुल सचिव भर्ती परीक्षा 2022

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव परीक्षा 2022 के इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट जारी कर दी गई है। परिशिष्ट प्रपत्र क्रमांक 1, सभी दस्तावेजों के ऊपर लगाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार का नाम रोल नंबर एवं हस्ताक्षर होंगे। इसी प्रपत्र के आधार पर यह माना जाता है कि उम्मीदवार ने संबंधित दस्तावेज जमा किए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते है।
  • MPPSC द्वारा जारी उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती के लिए आयोजित चयन परीक्षा के अंतिम चरण साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 5 अप्रैल 2024 को कुल 01 दिवस में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से 22 मार्च से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

राज्‍य सेवा परीक्षा 2021 पर अपडेट

  1. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्‍य सेवा परीक्षा 2021 के संलग्‍न दस्‍तावेजों की सूची का परिशिष्‍ट प्रपत्र – 01 एवं राज्‍य सेवा परीक्षा 2021 के पद के लिए विज्ञापित पदों की अग्रमान्‍यता ऑनलाइन प्रस्‍तुत करने संबंधी सूचना जारी की गई है।इसके इंटरव्यू 8.4.2024 को आयोजित किए गए है, वही 8 अप्रैल से ऑनलाइन अग्रमान्यता भर सकेंगे।
  2. सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन अग्रमान्यता भरते समय दर्शित समस्त निर्देशों का सूक्ष्मता से अवलोकन करने के उपरांत ही अभ्यर्थी अपनी अग्रमान्यता अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।अभ्यर्थी द्वारा एक बार ऑनलाइन अग्रमान्यता सबमिट किए जाने के उपरांत किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की परिवर्तन/संशोधन का कोई प्रावधान नही है। अतः आवेदक ध्यान पूर्वक अपनी अग्रमान्यता सबमिट करें।
  3. आगे कहा गया है कि जिन पदों हेतु शारीरिक मापदंड आवश्यक है। अभ्यर्थी अग्रमान्यता भरने के पूर्व विज्ञापन अनुसार स्वयं का शारीरिक परीक्षण अनिवार्यतः करने के पश्चात् ही उस पद का चयन करें। भविष्य में चयनित एवं अपात्र होने पर अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
  4. मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न रिक्त प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्‍तावेजों की सूची का परिशिष्‍ट प्रपत्र – 01 जारी कर दिया गया है।

सहायक सृजन एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023

एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सृजन एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 के साक्षात्कार की सूचना के तहत इंटरव्यू की तारीख 4 जून से 7 जून 2024 तक निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 21 मई को अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।बता दे कि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ /पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 का आयोजन जिला मुख्यालय इंदौर के केंद्रों पर दिनांक 10 सितंबर 2023 को किया गया था। वह पशुपालन डेरी विभाग के अंतर्गत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews