NHIDCL Recruitment 2024: नेशनल हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में एनएचआईडीसीएल ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 136 है। आवेदन प्रक्रिया जारी है इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

जनरल मैनेजर के पद 6, डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 22, मैनेजर के लिए 40, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 17, जूनियर मैनेजर के लिए 19, डिप्टी मैनेजर के लिए 24, पर्सनल असिस्टेंट के लिए 7 और प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के लिए एक वैकेंसी है।

पात्रता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और सैलरी भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष है। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

वेतन

  • जनरल मैनेजर- लेवल 13 1,23, 100 रुपये 2, 15, 900 रुपये
  • डिप्टी जनरल मैनेजर- लेवल 12 78, 800 रुपये से 2,09,200 रुपये
  • मैनेजर- लेवल 11 67, 700 रुपये से 2,08,700रुपये
  • डिप्टी मैनेजर- लेवल 10 56,000 रुपये से 1,77,500रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर- लेवल 8 47, 600 रुपये से 1,51,000 रुपये
  • जूनियर मैनेजर- लेवल 7 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये
  • प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी- लेवल 11 67,700 रुपये से 2, 08,700 रुपये
  • पर्सनल असिस्टेंट- लेवल 7 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट nhidcl.com पर जाएं।
  • करियर बटन पर क्लिक करें।
  • मैनेजर पोस्ट के लिए दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।