NHPC Recruitmant 2022 : मिनी रत्न कंपनी को चाहिए जूनियर इंजीनियर, ऐसे करें आवेदन

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार की मिनी रत्न कैटेगिरी का उपक्रम NHPC यानि (National Hydroelectric Power Corporation- NHPC Recruitment 2022 ) को जूनियर इंजीनियर चाहिए।  इसके लिए मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा / इंजीनियरिंग की डिग्री पास कर चुके स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी है।

NHPC (National Hydroelectric Power Corporation) ने जूनियर इंजीनियर के 133 पद भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदक सरकारी नौकरी करने के इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं।

NHPC यानि (National Hydroelectric Power Corporation) ने अपने अधिकृत वेबसाइट nhpcindia.com पर इस भर्ती से सम्बंधित पूरी जानकारी अपलोड की है। बस ऑनलाइन अप्लाई करते समय आवेदक को ध्यान से आवेदन पत्र भरना होगा जिससे कोई छोटी सी गलती उनसे उनका ये मौका दूर नहीं करवा दे।

ये है योग्यता 

NHPC यानि (National Hydroelectric Power Corporation) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल से फूल टाइम डिप्लोमा अथवा इंजीनियरिंग की डिग्री पास कर चुके आवेदकों से जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना आवश्यक है।

ये है वेतनमान 

जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए चयनित आवेदक का वेतनमान 29,600 – 1,19,500 रहेगा।

पदों की संख्या 

जूनियर इंजिनियर सिविल के 68 पद, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 34 पद और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 31 पद खाली हैं।  इन पदों पर नियमानुसार आरक्षण भी लागू रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews