NIT में नौकरी का सुनहरा अवसर, ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 118 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

क्या आप NIT में नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह बेहद कमाल की खबर हो सकती है। बता दें कि NIT नागपुर में ग्रुप A, B और C के 118 नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। चलिए जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और क्या योग्यताएँ होनी चाहिए।
NIT में नौकरी का सुनहरा अवसर

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद कमाल की है। बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती NIT नागपुर की ओर से की जा रही है जिनमें नॉन-टीचिंग के पद शामिल हैं। NIT नागपुर ने ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 118 पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि 12 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर रखी गई है। ऐसे में आपको इस बीच में आवेदन कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है।

किन पदों के लिए की जा रही भर्ती?

सबसे पहले आपको बता दें कि ग्रुप A के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी भर्ती होगी, जिनमें प्रिंसिपल साइंटिफिक टेक्निकल ऑफिसर, डिप्टी लाइब्रेरियन, सीनियर ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और साइंटिफिक टेक्निकल ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। वहीं ग्रुप B में टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट और सुपरिंटेंडेंट के पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इसके अलावा ग्रुप C में भी कई पदों पर भर्ती होगी, जिनमें सीनियर टेक्नीशियन, सीनियर असिस्टेंट, टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट और लैब ऑफिस अटेंडेंट जैसे पद शामिल किए गए हैं। अगर आप इनमें से किसी भी पद पर अनुभव रखते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कई पदों के लिए ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं रखी गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने का यह एक अच्छा मौका हो सकता है।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो बता दें कि अलग-अलग वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क रखा गया है। ग्रुप A के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को इसके लिए ₹1500 का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि ग्रुप B और ग्रुप C के लिए इन वर्गों को ₹1000 का आवेदन शुल्क भरना होगा। अगर आप SC, ST और PwD उम्मीदवारों में आते हैं तो आपको सरकारी नियम के अनुसार छूट मिल सकती है।

कितना मिलेगा वेतन?

वहीं आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को शानदार सैलरी भी दी जाएगी। जो उम्मीदवार प्रिंसिपल साइंटिफिक टेक्निकल ऑफिसर के लिए चयनित होते हैं उन्हें लेवल 14, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को लेवल 13, डिप्टी लाइब्रेरियन और सीनियर ऑफिसर को लेवल 12 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। जबकि अगर आप मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे पदों के लिए चुने जाते हैं तो आपको लेवल 10 और टेक्निकल असिस्टेंट, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट और सुपरिंटेंडेंट के पदों पर चयनित होने पर लेवल 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

जानिए क्या होना चाहिए योग्यता?

ऐसे में यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि आपको इसकी योग्यता पर नजर डाल लेनी चाहिए। दरअसल अगर आप ग्रुप A के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास BE, B.Tech, M.Sc, MCA, PhD या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि ग्रुप B के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अगर आप ग्रुप C के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास संबंधित विषय में 12वीं के साथ ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

जानकारी देते चलें कि यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट nitdgp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews