पटना हाईकोर्ट ने एक्स कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के 68 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें से 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन के जरिए 27 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।
Patna High Court Assistant Recruitment 2026:
पदों का विवरण
- सामान्य 29
- एससी 11
- एसटी 1
- ईबीसी 12
- बीसी 8
- ईडब्ल्यूएस 7
आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र से 1 जनवरी 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र कैटेगिरी वाइज महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग तय की गई है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- सामान्य/EWS (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष
- सामान्य/EWS (महिला) एवं BC/EBC: अधिकतम 40 वर्ष
- SC/ST (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 42 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री तथा कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा
आवेदन शुल्क: बिहार से बाहर के निवासी (अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस) 1,500 रुपये, बिहार के निवासी- (एससी/एसटी/दिव्यांग) 750 रुपये
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा।
- लिखित परीक्षा (Written Test) , 100 अंक, 90 मिनट, जनरल इंग्लिश (30), रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (30), जनरल अवेयरनेस (20), जनरल हिंदी (10), कंप्यूटर अवेयरनेस (10)
- कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Skill Test)
- इंटरव्यू (साक्षात्कार)।
परीक्षा केंद्र: पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, आरा, पूर्णिया
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 जुलाई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2026






