NIOS में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख 21 दिसंबर, जानें जरूरी डिटेल्स

wcr

NIOS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन लर्निंग (NIOS) की तरफ से ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 62

पदों का विवरण

NIOS की तरफ से ग्रुप ए, बी और सी के पदों के लिए कुल 62 पदों को भरा जाएगा। जिसमें निम्न पद शामिल हैं-

ग्रुप ए

  • डिप्टी डायरेक्टर- 1
  • डिप्टी डायरेक्टर एकेडिमक- 1
  • असिस्टेंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन- 2
  • एकेडमिक ऑफिसर- 4

ग्रुप बी

  • सेक्शन ऑफिसर- 2
  • पब्लिक रिलेशन ऑफिसर- 1
  • ईडीपी सुपरवाइजार- 21
  • ग्राफिक आर्टिस्ट- 1
  • जूनियर इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल – 1

ग्रुप सी

  • असिस्टेंट- 4
  • स्टेनोग्राफर- 3
  • जूनियर असिस्टेंट- 10
  • मल्टी टास्किंग स्टॉफ- 11

योग्यता और आयु-पात्रता

NIOS की तरफ से जारी भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मांगी गई है। आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

वेतन

NIOS में विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन का निर्धारण किया गया है। जो कि 18 हजार से 2 लाख 9 हजार 200 रुपए तक है।

आवेदन शुल्क

NIOS की तरफ से ग्रुप ए के पदों के लिए अनारक्षित, पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि ग्रुप बी और सी के पदों के लिए अनारक्षित, पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए और एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews