पंजाब एंड सिंध बैंक ने निकाली 600 से अधिक पदों पर भर्ती, 6 जून तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन 

PSB ने 600 से अधिक अप्रेंटिस भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। युवाओं के लिए यह अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (PSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 6 जून 2026 ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://punjabandsind.bank.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 635 है। जिसे 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। उत्तर प्रदेश में रिक्त पदों की संख्या सबसे अधिक है, कुल वैकेंसी 100 है। पंजाब में 90 और हरियाणा में 50 वैकेंसी है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क के साथ एप्लीकेबल टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से रेगुलर ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी भी अनिवार्य है। लोकल लैंग्वेज के लिए आठवीं/दसवीं/12वीं/ग्रेजुएशन की मार्कशीट या सर्टिफिकेट प्रदान करना होगा। जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर लिया या एक साल या इससे अधिक का अनुभव रखते हैं, उन्हें आवेदन की अनुमति नहीं होगी। NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण भी अनिवार्य होगा।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर स्टेट वाइज, डिस्ट्रिक्ट वाइज और कैटिगरी वाइज मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी जानकारी उन्हें ईमेल पर मिलेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना। इसके बाद मेडिकल परीक्षण होगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेन्ड मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews