PSSSB ने निकाली 170 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और वेतन

पीएसएसएसबी ने ADA पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगी। LLB की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। 
CRPI Recruitment 2026

सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड, पंजाब में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पदों पर भर्ती (PSSSB Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://sssb.punjab.gov.in/ पर 30 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। एप्लीकेशन लिंक 20 मई 2026 तक एक्टिव रहेगा। सभी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पदों की संख्या कुल 170 है। जिसमें से महिलाओं के लिए 56 पद रिजर्व किए गए हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 76 पद खाली है, जिसमें से 26 पद महिलाओं के रिजर्व किए गए हैं।

आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के लिए 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं पंजाब के एससी और बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि एक्स सर्विसमैन, ईडब्ल्यूएस और PwD उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

योग्यता:- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 2 साल का बार अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। हालांकि पंजाब के एससी और बीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें ऑरिजिनल सर्टिफिकेट, जरूरी दस्तावेजों और इनकी सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। नियुक्ति के बाद 7वें केंद्रीय पे कमीशन के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews