रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने 14 जुलाई को आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती (RRB Section Controller) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन समेत जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। आवेदन पत्र में बदलाव करने का मौका 17 से लेकर 26 अगस्त तक मिलेगा। स्क्राइब डिटेल्स जमा करने के लिए पोर्टल 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) विजिट करते रहने की सलाह दी सलाह दी जाती है।
वैकेंसी और फीस
रिक्त पदों की संख्या कुल 119 है। फॉर्म भरने के लिए विचारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/ट्रांसजेंडर/एक्स सर्विसमैन/ एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/ईबीसी/PwBD के लिए शुल्क 250 रुपये है। यूपीआई/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एक्स सर्विसमैन (ईडब्ल्यूएस/जनरल) को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, CBAT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा 120 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। परीक्षा विभिन्न आयोजित की जाएगी। नॉर्मलाइजेशन मेथड के आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल 6 के तहत वेतन मिलेगा। इनिशियल पे 35,400 रुपये होगा।
ऐसे करें आवेदन, जानें स्टेप्स
- आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “क्रिएट अकाउंट” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके अकाउंट क्रिएट करें।
- इसके बाद आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल या आधार के जरिए लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को भरें। सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।






