रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अफसर बनने का मौका, ग्रेड-A और B पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

आरबीआई ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पोर्टल खुल चुका है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, जिसमें पात्रता, वेतन और अन्य जानकारी उपलब्ध है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
rbi recruitment 2025

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए एप्लीकेशन पोर्टल खुल चुका है। 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट .rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 28 है। जिसमें से ग्रेड बी के लीगल ऑफिसर के लिए दो, मैनेजर (टेक्निकल सिविल) के लिए 6, मैनेजर (टेक्निकल इलेक्ट्रिकल) के लिए 4 पद खाली हैं। ग्रेड ए के असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के लिए तीन और असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी) के लिए 10 पद रिक्त हैं।

वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन आरबीआई ने जारी कर दिया है। जिसमें पात्रता, वेतन चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। सभी कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 600 रुपये+18% जीएसटी फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये+ 18% जीएसटी है। वहीं कर्मचारियों को किसी प्रकार के शुक्ल का भुगतान नहीं करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म? (RBI Recruitment 2025)

  • विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेड बी पदों पर संबंधित क्षेत्र में 60% अंक के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 या 35 वर्ष है।
  • ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास हिन्दी/इंग्लिश/हिन्दी ट्रांसलेशन/एन ट्रांसलेशन/संस्कृत में मास्टर्स/सेकंड क्लास मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी) पद पर आर्मी या नेवी या एयर फोर्स में कमीशन सर्विस में अफसर के तौर पर 10 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 शामिल हैं। पेपर-1 ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा। वहीं पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होगा।  दोनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पेपर-1 में 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। फाइनल सिलेक्शन तीनों चरणों के प्रदर्शन पर आधारित होगा। ग्रेड बी पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 62,500 रुपये से लेकर 1,26, 100 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। ग्रेड बी पदों पर नियुक्ति के बाद 78450 रुपये से लेकर 141600 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews