RBI Recruitment: कई पदों पर निकली भर्ती, 8 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन (RBI Recruitment) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक असिस्टेंट मैनेजर और डेप्यूटी मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। ईछुक उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती कर्नाटक के मैसूर, पश्चिम बंगाल के सालबोनी और कॉर्पोरेट ऑफिस बेंगलुरू में होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 17 है। असिस्टेंट मैनेजर (सिक्युरिटी) पर पर 4, असिस्टेंट मैनेजर (सिविल इंजीनियर) पद पर 5, असिस्टेंट मैनेजर (पर्यावरण इंजीनियरिंग) पद पर 1, असिस्टेंट मैनेजर (फाइनैन्स और अकाउंटस्) पद पर 6 और डेप्यूटी मैनेजर (पर्यावरण इंजीनियरिंग) पद पर 1 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े… UPSC CAPF Result : जारी किया यूपीएससी ने CAPF 2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

योग्यता और चयन प्रक्रिया

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। डेप्यूटी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग) के पद पर आवेदन करने के लिए B.E या B। Tech की योग्यता होनी चाहिए। आडिस्टेंट मैनेजर (फाइनैन्स और अकाउंटस्)  के लिए उम्मीदवारों का CA/CMA फाइनल ईयर पास होना जरूरी होगा। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर एक बार आधिकारिक सूचना जरूर देखें।उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

आयु सीमा

वहीं डेप्यूटी मैनेजर पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 37 साल है। असिस्टेंट मैनेजर पद आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 साल है। वहीं असिस्टेंट मैनेजर सिक्युरिटी ऑफिसर पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 45 साल और अधिकतम 52 साल है। उम्मीदवार सही पते पर आवेदन पत्र और दस्तावेज भेज कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिंक: https://www.brbnmpl.co.in/careers/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews