Hindi News

बीएसएफ में निकली है जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर 2024 लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

Written by:Amit Sengar
Published:
बीएसएफ की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है।
बीएसएफ में निकली है जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर 2024 लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

BSF Sports Quota Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2024) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, बीएसएफ (BSF Sports Quota Recruitment 2024) ने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है, योग्य उम्मीदवार बीएसएफ (BSF Sports Quota Vacancy 2024) की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 1 दिसंबर 2024 से शुरू होकर आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2024 तक है।

बीएसएफ की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

पदों की संख्या – 275 पद

पदों के नाम

जनरल ड्यूटी कांस्टेबल

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान – इस सरकारी जॉब में सैलरी 21,700 से 69,100/- PM रहेगा।

आवेदन शुल्क

General / OBC / EWS: 0/-
SC / ST / EXs : 0/-
All Category Female : 0/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई

> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews