UPSC CAPF Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 मई 2024 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन करते समय होने वाली गलतियों के सुधार के लिए 15-21 मई 2024 के बीच समय निर्धारित है।

कुल पद- 506

पदों का विवरण

UPSC ने सीएपीएफ के कुल 506 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें ये पद शामिल हैं-

  • BSF- 186
  • CRPF- 120
  • CISF- 100
  • ITBP- 58
  • SSB- 42

शैक्षणिक योग्यता

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से निकाले गए सीएपीएफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु

  • 20 साल

अधिकतम आयु

  • 25 साल

आवेदन शुल्क

UPSC द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। वहीं इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।