Naval Dockyard Recruitment 2024: अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

नवल डॉकयार्ड मुंबई की तरफ से अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 साल निर्धारित की गई है।
UPSSSC Vacancy 2026

Naval Dockyard Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। नवल डॉकयार्ड मुंबई में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट registration.ind.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

नवल डॉकयार्ड मुंबई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तारीख 10 मई 2024 निर्धारित की गई है। वहीं मई/जून 2024 के महीने में परीक्षा होने की उम्मीदव जताई जा रही है।

कुल पद- 301

पदों का विवरण

अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं और 10वीं की मार्कशीट के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

नवल डॉकयार्ड मुंबई की तरफ से अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 साल निर्धारित की गई है। वहीं इन पदों पर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों आयु-सीमा में छूट देने का प्रावधान भी है, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आवेदन शुल्क

नवल डॉकयार्ड मुंबई में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews