अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रेवाड़ी ने वर्ष 2026 के लिए समूह-ए संकाय भर्ती की अधिसूचना ( Advt No. FAC./02/2026) जारी की है। इसके तहत एम्स रेवाड़ी (हरियाणा) में समूह-ए संकाय (एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर) के 15 पदों को भरा जाएगा।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑफलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2026 है।
बता दें कि यह संस्थान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है। भर्ती में विभिन्न चिकित्सा विभाग जैसे एनेस्थिसियोलॉजी, शरीर रचना, जीव रसायन, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, शरीर क्रिया विज्ञान, मनोचिकित्सा और रेडियोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
AIIMS Rewari Faculty (Group-A) Recruitment 2026
कुल पद: 15
पदों का विवरण:
- 8 पद एसोसिएट प्रोफेसर
- 7 पद असिस्टेंट प्रोफेसर
योग्यता : संबंधित स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएशन (एमडी/एमएस/डीएनबी/पीएचडी आदि) और नियमानुसार जरूरी शिक्षण/रिसर्च का अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 3 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आमतौर पर 6 वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है।
- असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में मान्य चिकित्सा योग्यता के साथ MD, MS या DNB जैसी स्नातकोत्तर योग्यता और डिग्री ।कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव । शरीर रचना, जीव रसायन और शरीर क्रिया विज्ञान जैसे गैर-चिकित्सा विषयों के लिए संबंधित मास्टर डिग्री, पीएचडी और निर्धारित अनुभव की शर्तें लागू होंगी।
- एसोसिएट प्रोफेसर : संबंधित विषय की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ अधिक शिक्षण या अनुसंधान अनुभव । अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जांच लें।
आयु सीमा: सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 7 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों (ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष) को आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान: एसोसिएट प्रोफेसर के लिए वेतनमान 1,38,300 से 2,09,200 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1,01,500 से 1,67,400 रुपये (सातवें वेतन आयोग के अनुसार) निर्धारित है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय नियमों के तहत अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये है (जो कि इंटरव्यू में शामिल होने पर वापस किए जाने का प्रावधान है), जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क ‘डायरेक्टर, एम्स रेवाड़ी’ के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के जरिए देना होगा।
कैसे करें आवेदन: एम्स रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsrewari.edu.in/ से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। निर्धारित प्रारूप भरने के बाद शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों, जन्मतिथि के प्रमाण, अनुभव प्रमाणपत्र, चिकित्सा पंजीकरण और लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें। निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट और पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरें । आवेदन से पहले अन्य डिटेल्स फॉर्म में ही चेक कर लें।
आवेदन भेजने का पता: ‘रजिस्ट्रार, आयुष ब्लॉक, भूतल, एम्स, माजरा, रेवाड़ी, हरियाणा–123102’ के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि (7 नवंबर 2026) या उससे पहले भेजना होगा। लिफाफे के ऊपर पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया: मुख्य रूप से इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर शॉर्टलिस्टिंग के लिए लिखित या वस्तुनिष्ठ परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- एप्लीकेशन फॉर्म (हर पेज पर साइन किया हुआ)
- बर्थ सर्टिफिकेट / एज प्रूफ / मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट / +2 (साइंस) सर्टिफिकेट
- MBBS / B.Sc. और M.Sc. सर्टिफिकेट
- M.D. / M.S. / D.N.B. / Ph.D. सर्टिफिकेट
- D.M. / M.Ch. सर्टिफिकेट
- एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, रिलीविंग ऑर्डर वगैरह
- कम्युनिटी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC नॉन-क्रीमी लेयर / EWS)
- मेडिकल काउंसिल के साथ रजिस्ट्रेशन और एडिशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- एप्लीकेशन फीस के लिए डिमांड ड्राफ्ट
- मौजूदा एम्प्लॉयर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- दो पासपोर्ट-साइज़ फोटो
