रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 (RRB ALP 2026) को लेकर 14 अक्टूबर को अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक संशोधित एप्लिकेशन स्टेटस यानि दूसरे चरण के लिए लिंक बुधवार रात 11:59 बजे एक्टिव होगा। उम्मीदवार यह चेक कर पाएंगे कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। रेलवे ने रिजेक्ट किए गए एप्लिकेशन का कारण भी बताया है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in/ पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं। इससे संबंधित ईमेल और एसएमएस उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजा गया है। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में सावधानी बरती गई है। भविष्य में यदि डेटा में कोई भी विसंगति निकलती है तो उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है। जिन आवेदन को स्वीकार किया गया है, केवल उनके लिए ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 01/2026 ALP एप्लिकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर नजर आएगी।
  5. इसमें रजिस्ट्रेशन  नंबर, नाम, पद, आवेदन की स्थिति, रिजेक्शन की वजह इत्यादि चेक चेक करें।

जल्द जारी होगी शहर सूचना पर्ची 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। सीबीटी-1 परीक्षा 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 10 दिन पहले शहर  यानी 24 से लेकर 27 अक्टूबर के बीच शहर सूचना पर्ची जारी हो सकती है।  प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी एडमिट कार्ड की तारीख  30 और 31 अक्टूबर है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार आरआरबी एएलपी परीक्षा के तहत कुल 11, 127 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है। 8 लाख 40 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सीबीटी-1 पहला है। इसके अलावा सीबीटी-2, CBAT और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन होगा।