RRB Exam 2024: बड़ी अपडेट, रेलवे टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा पैटर्न

आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट जारी हो चुका है। 19 दिसंबर से एग्जाम शुरू होंगे। आइए जानें उम्मीदवार कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
RRB Technician result

RRB Technician Exam 2024: रेलवे टेक्निशियन भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड यानि ई-कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। मध्यप्रदेश क्षेत्र के लिए rrbbhopal.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि रविवार को रेलवे ने टेक्शियन भर्ती परीक्षा की संशोधित तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं 30 दिसंबर को खत्म होगी। हॉल टिकट के साथ परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है, जिसका पालन करना आवश्यक होगा। आरआरबी एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को नहीं भेजेगा। ई-कॉल लेटर के साथ उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स (RRB Technician Admit Card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर CEN 3/2024 ई कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

आरआरबी टेक्निशियन परीक्षा पैटर्न (RRB Technician Exam Pattern)

आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 100 होगी। कुल अंक भी 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। ग्रेड-3 परीक्षा में अंक शस्त्र (25), सामान्य जागरूकता (10), सामान्य विज्ञान (40) और सामान्य बुद्धि एवं तर्क (25) विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। ग्रेड-1 परीक्षा में अंक शास्त्र (20), सामान्य जागरूकता (10), बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग (35), कंप्यूटर एवं अनुप्रयोग की मूल बातें (20) और सामान्य बुद्धि एवं तर्क (15) विषय शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews