RRB Exams 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया JE, ALP समेत कई परीक्षाओं का शेड्यूल, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर 

आरआरबी जेई, एएलपी और आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवार तारीखों को चेक सकते हैं। 
rrb technician exam 2024

RRB Exams 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस लिस्ट में आरआरबी जूनियर इंजीनियर, सहायक लोकोई पायलट (ALP), टेक्नीशियन और आरपीएस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा शामिल हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आरआबी ने पिछले महीने ही इन भर्ती परीक्षाओं की संशोधित तारीख घोषित की थी।

25 नवंबर से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आरंभ होगा। वहीं सब इंस्पेक्टर, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा दिसंबर में होने वाली है। आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 नवंबर और 29 नवंबर को कंप्यूटर आधारित यानि ऑनलाइन मोड आयोजित होगी।

इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख भी कर लें नोट (Railway Recruitment 2024)

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (सीबीटी-1) का आयोजन 18 से 20 दिसंबर,  23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। आरआरबी जूनियर भर्ती परीक्षा (सीबीटी-1) का आयोजन 13  16 और 17 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2, 3, 9 और 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड? (RRB Exam Admit Card)

परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले एग्जाम एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी और तिथि देखना और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। एग्जाम हल में एंट्री से पहले उम्मीदवारों का आधार कार्ड आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रणामिकरण किया जाएगा।

उम्मीदवार न करें ये गलती (RRB Notice)

आरआरबी ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में नई अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी है। भ्रामक और फेक न्यूज़ से सावधान भी किया है। बोर्ड ने नोटिस में कहा कि “ऐसे दलाल तरीके से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है। भर्ती  केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।”

rrb exam

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews