RRB ग्रुप-D भर्ती पर बड़ी अपडेट, एप्लिकेशन स्टेटस को लेकर रेलवे ने जारी किया अहम नोटिस, जानें डिटेल

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती एप्लिकेशन स्टेटस को लेकर नया नोटिस जारी किया गया है। 9 अगस्त से उम्मीदवार आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। लिंक फिर से एक्टिव कर दिया गया है। 
RRB Group D 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रविवार को आरआरबी ग्रुप डी यानि लेवल-1 भर्ती (09/2025) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक आवेदनों  दोबारा की गई है और एप्लीकेशन स्टेटस 9 अगस्त रात 9:00 बजे अपडेट किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।

जिन आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है, इसका कारण भी बताया जाएगा। लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी इससे संबंधित ईमेल और एसएमएस भेजा गया है। संबंधित नोटिस 8 जुलाई को भी जारी किया गया था।

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट तैयार करने के लिए सावधानी बरती गई है। भविष्य में यदि उम्मीदवारों डेटा में भी गड़बड़ी मिलती है, तो उम्मीदवारी को रद्द भी किया जा सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत पड़ने पर हेल्पडेस्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
  3. आधार या आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. एप्लिकेशन स्टेटस नजर आएगा।
  5. आपका आवेदन रिजेक्ट हुआ या नहीं चेक करें।

12 अगस्त तक के लिए एडमिट कार्ड जारी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शुरुआत 3 अगस्त से हो चुकी है। इसका आयोजन 25 अगस्त तक होने वाला है। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट उपलब्ध हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 22,195 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसकी अवधि 90 मिनट है।  सीबीटी में चयनित उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews