रेलवे भर्ती बोर्ड ने 7 अक्टूबर को आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा (RRB JE Exam 2026) के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in या http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। एप्लीकेशन स्टेटस में आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी दी गई है। जिन आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है, उसका कारण भी बताया गया है।
उम्मीदवारों को एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधित नोटिफिकेशन पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस और ईमेल के जरिए भेजा गया है। आरआरबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पात्र उम्मीदवारों की सूची अनंतिम है। यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई भी विसंगति मिलती है, तो इसे रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है।
ये भी पढ़ें
ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होम पेज CEN 04/2026 आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन बनाया पेज खुलेगा। यहां यहां लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड या आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करे।
- भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। देश भर के विभिन्न शहरों में स्टेज-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम अलग-अलग शिफ्टों में होंगे, जिसकी जानकारी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होगी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे इस बार आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा के तहत कुल 4,029 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।