रेलवे भर्ती बोर्ड ने आंध्र प्रदेश के तीन शहरों में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा (RRB JE Exam 2026) स्थगित कर दी है। यह कदम अर्नब चक्रवात को देखते हुए उठाया गया है। इससे संबंधित जानकारी उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के जरिए उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर दी गई। अब परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी गई है। देश भर के विभिन्न शहरों में परीक्षा 2 नवंबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी।
अधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र और शहर सूचना पर्ची 30 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। जिस उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया गया।
ये भी पढ़ें
इन केंद्रों पर स्थगित हुई परीक्षा
- श्रीकाकुलम (टेस्ट सेंटर कोड 38141)
- विशाखापट्टनम (टेस्ट सेंटर 8827, 9208 और 9417)
- राजामुंदरी (टेस्ट सेंटर कोड 7954)
- विजयवाड़ा (टेस्ट सेंटर कोड 8031)
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी जोन को चुनें।
- CEN 04/2026 आरआरबी जेई सीबीटी-1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करके डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में 2-3 प्रिंटेड कॉपी जरूर रख लें।
4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी जेई परीक्षा के तहत कुल 4,029 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से जूनियर इंजीनियर के लिए 3670, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए 324 और केमिकल एंड मेटालर्जी असिस्टेंट के लिए 35 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग आरआरबी जोन में विभाजित किया गया है। संबंधित नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया गया था। 14 अगस्त से आवेदन शुरू हुए थे। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 थी।
