
AI Generated Image
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बिहार के एक केंद्र पर परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया है। गया में स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र (वेन्यू कोड-40923) में आयोजित होने तीसरी शिफ्ट की परीक्षा को रि-शेड्यूल किया गया है। हालांकि अब तक नई तारीख और समय की जानकारी नहीं बताई गई है। इस फैसले की वजह भी आरआरबी ने नहीं बताई है।
बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों तीन शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे, दूसरी दोपहर 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। हालांकि पीडबल्यूडी कैटेगरी वालों को 30 मिनट की छूट मिलेगी। एग्जाम 5 जून से शुरू हो चुके हैं। इसका समापन 23 जून 2025 को होगा। परीक्षा 15 दिनों तक चलेगी।
जारी होगा नया एडमिट कार्ड (RRB NTPC Exam)
परीक्षा रि-शेड्यूल होने के बाद पुराने प्रवेश पत्र भी मान्य नहीं होंगे। आरआरबी ने इस बात की पुष्टि कर दी है। नया शेड्यूल जल्द उपलब्ध होगा। एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड के लिए लिंक भी जल्द एक्टिव होने वाला है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
उम्मीदवार न करें ये गलती
रेलवे ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफ़िशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी है। अनाधिकृत सोर्स पर भरोसा न करें। इसके अलावा जॉब या नियुक्ति को लेकर झूठा दावा करने वाले दलालों से सावधान रहने को भी कहा है।
रिक्त पद और सीबीटी-2 पैटर्न
इस साल कुल 8113 पदों पर भर्ती होने वाली है। सिलेक्शन प्रोसेस में सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल है। सभी चरणों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न पदों पर होगी। सीबीटी-1 की अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

