रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा (RRB Sectional Controller Exam) के लिए जारी शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि rrbranchi.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें उन शहरों की जानकारी दी गई है, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होंगे। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। 11 फरवरी की परीक्षा के लोए 6-7 फरवरी तक उपलब्ध हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, जरूरी गाइड लाइंस, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी मौजूद होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कब होगी परीक्षा?
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 11 और 12 फरवरी को देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित होगी। 368 पदों पर भर्ती होने वाली है। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक भी 100 होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को एक अंक मिलेंगे। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने की अनुमति होगी।
एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को ऑरिजिनल आधार कार्ड के साथ उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों ने अब तक आधार वेरीफिकेशन नहीं किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके जल्द से जल्द ही काम पूरा करने की सलाह रेलवे ने दी है।
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “CEN 04/2025 आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप” के लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर सकते हैं।





