SAIL ने निकाली IGH ट्रेनी के 112 पदों पर भर्ती, 5 सितंबर से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी, जानें डिटेल 

सेल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जल्द हीएप्लिकेशन विंडो भी एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
sail recruitment 2026

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, राउरकेला स्टील प्लांट ने IGH ट्रेनी पदों पर भर्ती (SAIL Recruitment) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://igh.sailrsp.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी अधिसूचना में दी गई है, जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 112 है। मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग के लिए 100, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेंनिंग के लिए 7, ओटी या एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए पांच पद खाली है। अधिसूचना में आवेदन शुल्क को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। विभिन्न पदों के लिए पात्रता और वेतन अलग-अलग होगा।

योग्यता और आयु सीमा

मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों का कक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेंनिंग के लिए BBA/MBA/ पीजी डिप्लोमा (हॉस्पिटल मैनेजमेंट/ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन/HR मार्केटिंग या फाइनेंस) योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ओटीए/ एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा 1 वर्ष का हॉस्पिटल अटेंडेंट/एनसथीसि अटेंडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम भी पूरा होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन जानें

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसकी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस की जारिए दी जाएगी। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट और IGH नोटिस बोर्ड पर भी इसकी घोषणा होगी। इंटरव्यू के दौरान दस्तावेज सत्यापन भी होगा। इसलिए उम्मीदवारों जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी जाती है।

मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग 7,000 रुपये मंथली स्टाइपेंड होगा. हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेंनिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए स्टाइपेंड 15,000 रुपये और ओटी/एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए 9,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews