Sarkari Naukari: NPS ने निकाली मैनेजर पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, 20 सितंबर से पहले करें आवेदन

IIT Kanpur

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPS Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक पर उम्मीदवारों की नियुक्ति और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या 8 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी और वैकेंसी

असिस्टेंट मैनेजर पद उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 44,000-91150 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। वहीं मैनेजर पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 55200-1,00,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट मैनेजर के पद पर 6 पद और मैनेजर के पद पर 2 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े… iQOO Z6 Lite 5G इस महीने बिखेरेगा जलवा, इस खास प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, बहुत कम होगी कीमत, यहाँ जानें

आयु सीमा और पात्रता
मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल तय की गई है।
चयन और आवेदन
उम्मीदवारों का चयन 3 फेज की परीक्षा के बाद होगा। फेज 1 और फेज 2 में लिखित परीक्षा होगी। फेज 3 में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और महिलाओं को आवेदन शुल्क के भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews