Sarkari Naukari: सैनिक स्कूल में निकली टीचिंग और नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती, 7 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल

government job 2024

Sarkari Naukari 2024: सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती (Sainik School Recruitment 2024) निकली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। टीजीटी शिक्षक, वार्ड बॉय, ड्राइवर, एलडीसी, काउन्सलर और अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीद 7 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट sainikschoolsociety.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 43 हैं। नालंदा सैनिक स्कूल में 7, अमेठी में 8, बीजापुर में 10, सातारा में 5, अमरावथीनगर में 2 और छित्तोरगढ़ में 11 पद खाली हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

सैनिक स्कूल सातारा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। वहीं बीजापुर के 7 मई, नालंदा के लिए 23 अप्रैल और अमेठी के लिए 4 मई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। टीजीटी पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है। क्वाटर मास्टर के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है। वार्ड बॉय के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है। जनरल के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है। एलडीसी के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है। नर्सिंग सिस्टर के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है। पीईएम/पीटीआई कम-मैट्रन के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है। म्यूजिक टीचर के लिए 21 से 35 वर्ष है। वहीं ड्राइवर के लिए 18 से 50 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना भेजने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sainikschoolsociety.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Our School” के टैब पर जाएं।
  • रिजनल वेबसाइट के पेज पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ढूँढे और आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews