Hindi News

SBI PO मुख्य परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें अब आगे क्या होगा?

Published:
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर देखी जा सकती है। आइए जानें कैसे रिजल्ट चेक करें और अगला चरण कया होगा?
SBI PO मुख्य परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें अब आगे क्या होगा?

AI Generated Image

एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 6 नवंबर 2025 (SBI PO Exam 2025) को जारी हो चुका है। जो भी उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट http://sbi.bank.in पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ़ फॉर्म में घोषित किए गए हैं। जिसमें उन कैंडीडेट्स का रोल नंबर दिया गया है, जिनका सेलेक्शन फेज-3 के लिए हुआ है। जल्द ही व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी उपलब्ध होगा। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू/सायकोमेट्रिक टेस्ट के आधार पर होगा। प्रीलिम्स का आयोजन 4 और 5 अगस्त को हुआ था। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति थी, जिसका आयोजन 13 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। 200 अंक के ऑब्जेक्टिव सेक्शन के लिए परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे होगी। 50 अंक के डिस्क्रीप्टिव सेक्शन के लिए 30 मिनट का समय दिया गया था।  कुछ 541 पदों पर भर्ती होने वाली है। रेगुलर वैकेंसी 500 और बैकलॉग के लिए 41 हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट (SBI PO Mains Result)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Join SBI के सेक्शन में जाकर “Recruitment Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब SBI PO Main Result के ऑप्शन को चुनें।
  4. रिजल्ट का पीडीएफ़ स्क्रीन पर नजर आएगा। यहाँ अपना रोल नंबर चेक करें।
  5. फिर इसे डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

कब होगा इंटरव्यू? 

एसबीआई पीओ भर्ती का अंतिम चरण फेज-3 का होता है। सायकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं। तीसरे चरण का आयोज नवंबर/दिसंबर 2025 में हो सकता है। इंटरव्यू का उद्देश्य उम्मीदवारों के संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और बैंकिंग जागरूकता का आकलन करना है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस महीने कभी भी कॉल लेटर जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, जेंडर, रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ, टाइमिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, परीक्षा केंद्र की जानकारी और दिशानिर्देश उपलब्ध होगा। शेड्यूल और अन्य अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

SBIPO2025-Main-WTRESULT-15 columns
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews