SBI Vacancy 2026: एसबीआई में 9124 पदों पर निकली है भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी डिटेल्स

SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
SBI Recruitment 2026

भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 9,124 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रहे यह भर्ती गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में होगी। उम्मीदवार केवल एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के लिए 272 पदों रखे गए हैं। इसमें रेगुलर 113 और बैकलॉग 159 वैकेंसी शामिल है।

SBI Junior Associate Recruitment Details 2026 

​कुल पद: 9,124

पदों का विवरण

  • ​नियमित (Regular) पद: 7,680
  • ​बैकलॉग (Backlog) पद: 1,444

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)। स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य/यूटी की स्थानीय भाषा बोलना, लिखना और पढ़ना आना चाहिए।

​आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।  जन्म दिनांक 02 अप्रैल 1998 से 01 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए। सरकारी नियमानुसार SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwD श्रेणियों को 10-15 वर्ष की छूट दी गई है।

​आवेदन शुल्क:

​सामान्य / OBC / EWS: 750 रुपए
​SC / ST / PwD / पूर्व सैनिक: नि:शुल्क

वेतन :​ चयनित उम्मीदवारों को 24050 से 64480 रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी। शुरूआती बेसिक पे 26730 रुपए प्रति माह होगा। मुंबई जैसे शहरों में क्लरेकिल कैडर एंप्लॉयज की मंथली सैलरी 46,000 रुपए प्रति माह तक सैलरी होगी। इसके अलावा डीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न: ​उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह 100 अंकों की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसके लिए 1 घंटा (60 मिनट) मिलेगा। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज (30 प्रश्न), न्यूमरेटिकल एबिलिटी (35 प्रश्न) और रीजनिंग एबिलिटी (35 प्रश्न) पूछे जाएंगे।
  • ​मुख्य परीक्षा (Mains): प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 200 अंकों की मुख्य परीक्षा देंगे, जिसमें 190 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे 40 मिनट का रहेगा।
  • ​स्थानीय भाषा टेस्ट (LPT): प्रोविजनल रूप से चयनित ऐसे उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा देनी होगी, जिन्होंने 10वीं या 12वीं में वह स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है।
  • ​नेगेटिव मार्किंग: प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अगस्त 2026
  • ​आवेदन करने एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
  • ​प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): सितंबर 2026 (संभावित)
  • ​मुख्य परीक्षा (Mains): नवंबर 2026 (संभावित)

SBI Junior Associate Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews