साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (SECL Recruitment 2026) निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://secl-cil.in/ अप्लाई कर सकते हैं। प्रोविजनल लिस्ट अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन 20 अप्रैल से शुरू होगा। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चरण प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1600 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 500 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 1100 पद खाली है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए 800, एससी के लिए 308, ओबीसी के लिए 270 और एसटी के लिए 222 पद रिक्त हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकरण भी करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

ग्रेजुरत अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 4 वर्षीय बीई/बीटेक/बीएससी/बीकॉम/बीबीए/बीसीए की डिग्री होनी चाहिए।टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर  संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 वर्षीय डिप्लोमा होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। फुल टाइम रेगुलर मोड में डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों को ही आवेदन की अनुमति होगी। 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा के लिए कोई लिमिट नहीं है। हालांकि ज्वाइंट डेट से पिछले 5 सालों के भीतर ग्रेजुएट या डिप्लोमा पास करने वाले ही आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल परीक्षण का आयोजन भी किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के लिए सरकारी नियमों के तहत हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसकी रेंज 10, 900 से लेकर 12,300 रुपये प्रतिमाह हो सकती है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले एनएटीस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. इसके बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  3. एसईसीएल अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं। इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
  5. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. जरूरत पड़ने पर शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करें और जमा करें।
  8. भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर या इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं।
af466632a38cd01121129062270425dc47466315339e266f3944c499a0280683