Hindi News

SSC CGL 2025 : एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम रिजल्ट पर अपडेट, जानें कब तक होगा जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

Written by:Pooja Khodani
Published:
एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए यानी सीजीएल की मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
SSC CGL 2025 : एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम रिजल्ट पर अपडेट, जानें  कब तक होगा जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

SSC CGL Tier-1 2025 : उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है।कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा के नतीजे दिसंबर 2025 तक जारी किए जाएंगे। इसके संकेत एसएससी के अध्यक्ष एस. गोपालकृष्णन ने दिए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीजीएल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है जिसमें करीब 1 माह का समय लगेगा। यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा।रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और अलग-अलग स्कोरकार्ड कैसे एक्सेस की डिटेल्स होंगी।

सितंबर अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था और परीक्षा में करीब 13.5 लाख ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक प्रश्न चुनौती प्रक्रिया में उम्मीदवारों से लगभग 1,000 आपत्तियां प्राप्त हुई, जिसका निराकरण किया जा रहा है, ऐसे में दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।ये कट-ऑफ अलग-अलग कैटेगरी – UR, OBC, SC, ST, और EWS के लिए अलग-अलग होंगी।जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में सफल होंगे, वे टियर 2 परीक्षा के लिए एलिजिबल माने जाएंगे। एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 14582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।सीजीएल टियर-2 परीक्षाएं जनवरी या फरवरी में होने की उम्मीद है।

SSC CGL Result 2025 डाउनलोड का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • उम्मीदवार सबसे पहले SSC की वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘SSC CGL Tier 1 Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपनी कैटेगरी के अनुसार रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • पीडीएफ में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • इसके बाद स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट और स्कोरकार्ड दोनों का प्रिंटआउट अपने पास सेव कर लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews