SSC CHSL भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, 3421 उम्मीदवार चयनित, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

एसएससी सीएचएसएल 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है। 3 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं। कुल 3437 पदों पर भर्ती होगी। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
ssc chsl 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) भर्ती (SSC CHSL 2024) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 3,421 उम्मीदवारों के नियुक्ति अनंतिम रूप से सिफारिश की गई है।

आयोग  ने पीडीएफ फॉर्म में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। जिसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी और रैंक की जानकारी दी गई है। 24 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है, जिनका रोल नंबर भी नोटिस में शामिल है। इसके अलावा 12 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। 61 उम्मीदवारों को परीक्षा से डिबार्ड किया है, इसलिए उनके रिजल्ट को प्रक्रिया प्रोसीड नहीं किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Result” के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट के सामने दिए गए “रिजल्ट”ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के बारे में 

एसएससी सीएचएसएल 10 + 2 भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 8 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। टियर- 1 परीक्षा का आयोजन 1 से लेकर 11 जुलाई के बीच किया गया था। परिणाम 6 सितंबर 2024 को जारी किए गए थे। टियर-2 के लिए कुल 39,835 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। टियर-2 परीक्षा 18 नवंबर 2024 को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। विकल्प-सह-वरीयता विंडो 4 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक खुला था। 27,092 उम्मीदवारों ने चयन प्रक्रिया के लिए वरीयता जमा की। अब आयोग ने आयोग ने परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैटिगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews